E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*यूपी में शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा: फर्जी दरोगा बनकर युवती को फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश

*यूपी में शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा: फर्जी दरोगा बनकर युवती को फंसाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश में शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में गोरखपुर में फर्जी IAS बनकर शादी रचाने का मामला सामने आया था, वहीं अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
ताजा मामला बरेली निवासी मोहम्मद कासिम से जुड़ा है, जो खुद को दरोगा बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घूमता था और खुद को सहारनपुर में तैनात दरोगा बताता था, ताकि शादी के लिए अच्छा रिश्ता मिल सके।
बताया जा रहा है कि कासिम ने इसी झूठ के आधार पर पीलीभीत की एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया था और दोनों की शादी लगभग तय हो चुकी थी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती पक्ष के लोग कासिम से मिलने सहारनपुर पहुंचे। वहां आरोपी वर्दी पहनकर पूरे आत्मविश्वास के साथ उनसे मिला, लेकिन बातचीत के दौरान उसके जवाबों में कई गड़बड़ियां सामने आईं। उसकी घबराहट और उलझे हुए जवाबों से लोगों को शक हुआ।
इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई। ड्यूटी पर तैनात दरोगा अमित ने कासिम से पूछताछ की। जब उससे बैच, रोल नंबर और तैनाती से जुड़े सवाल पूछे गए तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सदर बाजार थाना पहुंचाया।
थाने में पूछताछ के दौरान कासिम ने कबूल किया कि वह पुलिस में चयनित नहीं हुआ था। उसने बताया कि अच्छी शादी के लिए उसने दरोगा की वर्दी पहनकर झूठा रुतबा बनाया। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आई कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी जांच जारी है।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी पहले भी किसी को इस तरह ठग चुका है या नहीं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!