*कौशाम्बी में भैंस चोरी, तीन कीमती भैंसें खोल ले गए चोर*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में भैंस चोरी, तीन कीमती भैंसें खोल ले गए चोर*
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गांव निवासी फिरोज अहमद पुत्र स्वर्गीय रज्जब अली ने आरोप लगाया है कि उनके घर के बाहर बंधी तीन कीमती भैंसों को अज्ञात चोर बीती रात खोलकर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, सुबह उठने पर भैंसें गायब मिलीं, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी भैंसों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना की सूचना तत्काल चरवा थाना पुलिस को दी गई।
पीड़ित फिरोज अहमद ने चरवा थाने में लिखित तहरीर देकर चोरी गई भैंसों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी एकत्र की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द भैंसों की बरामदगी की गुहार लगाई है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।