E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सदस्यों का धरना, मनमानी के आरोप*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सदस्यों का धरना, मनमानी के आरोप*

Oplus_131072

कौशाम्बी जिले में जिला पंचायत कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब आधा दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठ गए। जिला पंचायत सदस्यों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर मनमानी करने और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
धरने पर बैठे सदस्यों का कहना है कि विकास कार्यों में उन्हें न तो जानकारी दी जा रही है और न ही उनकी सहमति ली जा रही है। बार-बार शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और मनमानी पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सदस्यों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
फिलहाल धरना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और जिला प्रशासन द्वारा मामले के समाधान का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!