*कौशाम्बी में STF की बड़ी कार्रवाई, नंबर प्लेट बदलकर चल रही दो चोरी की ट्रक बरामद*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में STF की बड़ी कार्रवाई, नंबर प्लेट बदलकर चल रही दो चोरी की ट्रक बरामद*

कौशाम्बी जिले में यूपी STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर दौड़ रही दो चोरी की ट्रकों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ये ट्रक नंबर प्लेट बदलकर अवैध रूप से चलाई जा रही थीं।
चेकिंग अभियान के दौरान STF टीम ने संदिग्ध ट्रकों को रोका और जांच की, जिसमें चोरी का मामला सामने आया। इस मामले में क़ासिम अहमद, अनिल तिवारी और मोहम्मद तारिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यार्ड मालिक कासिम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ट्रकों के चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात तैयार करने की फिराक में था।
यह पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।