*कौशांम्बी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप, पूर्व प्रधान ने तहसील में लगाई न्याय की गुहार*
कौशाम्बी
*कौशांम्बी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप, पूर्व प्रधान ने तहसील में लगाई न्याय की गुहार*
चायल, कौशांबी। बसुहार गांव की पूर्व प्रधान सुनीता मिश्रा ने तालाब, बंजर और अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए तहसील प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पूर्व प्रधान का कहना है कि इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को वह तहसील परिसर पहुंचीं और अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने तथा न्याय दिलाने की मांग की।
इस दौरान तहसील परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

