*कौशांबी डीएम मधुसूदन हुलगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, मां शीतला की प्रतिमा भेंट की*
लखनऊ
*कौशांबी डीएम मधुसूदन हुलगी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, मां शीतला की प्रतिमा भेंट की*

लखनऊ। कौशांबी के जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान डीएम हुलगी ने प्रदेश के मुखिया को 51 शक्तिपीठों में से एक मां शीतला देवी की सुंदर प्रतिमा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान जिले के विकास कार्यों और चल रही प्रमुख योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। डीएम हुलगी ने मुख्यमंत्री को कौशांबी में हो रहे आध्यात्मिक पर्यटन, अवसंरचनात्मक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम हुलगी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकता है।
मां शीतला देवी का शक्तिपीठ कौशांबी जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। डीएम द्वारा मुख्यमंत्री को यह प्रतिमा भेंट करना श्रद्धा और परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।