*प्रतापगढ़: दुष्कर्म आरोपी को ले जा रही पुलिस जीप पर हमला, अभियुक्त को खींचने की कोशिश*
प्रतापगढ़
*प्रतापगढ़: दुष्कर्म आरोपी को ले जा रही पुलिस जीप पर हमला, अभियुक्त को खींचने की कोशिश*
प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश। दुष्कर्म के आरोपी गुलजार अहमद को न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही पुलिस टीम पर कुछ उपद्रवियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को रोककर अभियुक्त को गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया और मौके पर जमकर हंगामा किया।
स्थिति बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हालात को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षित न्यायालय में पेश कराया। घटना के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में संबंधित उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।


