*कौशाम्बी पुलिस का बड़ा खुलासा : 36 घंटे में ई-रिक्शा चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पुलिस का बड़ा खुलासा : 36 घंटे में ई-रिक्शा चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार*
कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ई-रिक्शा चोरी की वारदात का महज़ 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुई ई-रिक्शा लोडर बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रात में ई-रिक्शा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। चायल चौकी प्रभारी मनीष पाल ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुई ई-रिक्शा लोडर, एक मोटरसाइकिल और दो बैटरियां भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज जनपद के करेली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
मामले में पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी बाजार निवासी व्यापारी सुरेंद्र केसरवानी उर्फ रिंकू ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही है और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।