E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज : फाफामऊ के चौबारा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी*

प्रयागराज

*प्रयागराज : फाफामऊ के चौबारा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी*

प्रयागराज के फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चौबारा में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हिमांशु पासी के रूप में हुई है। आरोप है कि साहिल यादव ने हिमांशु को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!