क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी : 6 दिन पहले हुई महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, गांव का ही युवक निकला हत्यारा*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी : 6 दिन पहले हुई महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, गांव का ही युवक निकला हत्यारा*

कौशाम्बी पुलिस ने सराय अकिल थाना क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमली गांव में छह दिन पूर्व हुई महिला मनीता देवी की हत्या का खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया, जो मृतका के ही गांव का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन मनीता देवी अपने पति को खाना देने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान आरोपी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि एक गाली को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या की वजह बन गया।
वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने मृतका का मोबाइल फोन और टिफिन भी छिपा दिया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि पुलिस ने साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!