क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: मछली पकड़ने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गंगा में डूबने की आशंका*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: मछली पकड़ने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गंगा में डूबने की आशंका*

कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र स्थित उजिहनी घाट के पास गंगा नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार, विजय नामक युवक सोमवार रात अपने साथियों ननकू और शिवलोचन के साथ गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। साथियों के मुताबिक रात में मछली पकड़ने के बाद उन्होंने नाव किनारे खड़ी कर दी और सभी वहीं सो गए। मंगलवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो विजय नाव पर मौजूद नहीं था।
साथियों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दोनों युवक विजय के घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर युवक के गंगा में डूबने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी घाट के पास का है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!