*कौशाम्बी तेज़ रफ्तार डंपर घर में घुसा, युवक के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर*
प्रयागराज
*कौशाम्बी तेज़ रफ्तार डंपर घर में घुसा, युवक के दोनों पैर कटे, हालत गंभीर*
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरब शरीरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज़ रफ्तार से आ रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सीधे एक घर में जा घुसा। इस हादसे में घर के बाहर मौजूद एक युवक डंपर की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए।
बताया जा रहा है कि घायल युवक पशुओं को चारा देकर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।