*हरिद्वार नम आंखों से दी गई प्रतीक यादव को अंतिम विदाई, हर की पौड़ी पर अस्थियों का हुआ विसर्जन*
हरिद्वार

*हरिद्वार नम आंखों से दी गई प्रतीक यादव को अंतिम विदाई, हर की पौड़ी पर अस्थियों का हुआ विसर्जन*
हरिद्वार में शनिवार को भावुक माहौल के बीच दिवंगत प्रतीक यादव की अस्थियों का गंगा में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों की आंखें नम हो गईं और हर की पौड़ी घाट का माहौल बेहद भावुक नजर आया।
प्रतीक यादव के भाई आदित्य यादव ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ गंगा में अस्थियां प्रवाहित कीं। वहीं पत्नी अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और घाट पर फूट-फूटकर रो पड़ीं। परिवार के साथ मौजूद दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा भी बेहद भावुक दिखीं।
सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब छोटी बेटी पद्मजा ने “I LOVE PAPA” लिखा एक कार्ड गंगा में प्रवाहित किया। यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पद्मजा ने अपने पिता की अस्थियों को माथे से लगाकर अंतिम विदाई दी, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो उठा।
हर की पौड़ी घाट पर पूजा-अर्चना और अंतिम संस्कार से जुड़े सभी अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराए गए। योग गुरु बाबा रामदेव भी इस दौरान मौजूद रहे और उन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
अपर्णा यादव अपनी बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ हरिद्वार पहुंचीं और नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी। पूरे घाट पर शोक और संवेदना का माहौल बना रहा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।