*कौशाम्बी : विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, महिला ने लगाया मारपीट का आरोप*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी : विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, महिला ने लगाया मारपीट का आरोप*
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर चौकी के पास विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव का मामला सामने आया है। पीड़ित विधवा महिला सोनम देवी ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद का मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद दूसरे पक्ष के कई लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए।
महिला का कहना है कि जब उसने कब्जे का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद देखा जा सकता है।
पीड़िता ने बताया कि वह न्याय की गुहार लेकर कई दिनों से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक उसे कोई ठोस राहत नहीं मिली है।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बैरमपुर चौकी के पास का बताया जा रहा है।पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

