E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*प्रयागराज: थ्रेसर मशीन में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार*

प्रयागराज

*प्रयागराज: थ्रेसर मशीन में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार*

Oplus_131072

प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत में मड़ाई के दौरान थ्रेसर मशीन में फंसने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुमित (20) पुत्र राजकुमार गांव के ही रोहित यादव के ट्रैक्टर से खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। काम लगभग पूरा होने वाला था। इसी दौरान सुमित गेहूं की बालियों से भरी बोरी थ्रेसर में डाल रहा था, तभी अचानक उसका हाथ मशीन में फंस गया। देखते ही देखते पूरा शरीर मशीन के अंदर खिंच गया और थ्रेसर ने उसे बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया।
घटना को देखकर मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
सूचना मिलते ही बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को मशीन से बाहर निकलवाया। शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक सुमित अपने तीन भाई-बहनों में मझला था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा संजय की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!