E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशांबी – किरन पाल सुसाइड केस में सियासत तेज, जांच पर उठ रहे सवाल*

कौशाम्बी

*कौशांबी – किरन पाल सुसाइड केस में सियासत तेज, जांच पर उठ रहे सवाल*

Oplus_131072

कौशांबी जनपद में चर्चित किरन पाल सुसाइड केस अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है, लेकिन इसके बावजूद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना को लेकर लगातार नए सवाल खड़े हो रहे हैं और मामला अब सियासी रंग भी लेने लगा है।
इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल कौशांबी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को सौंपी। साथ ही, पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
वहीं दूसरी ओर, पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के घरों में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजन लगातार आरोपियों को बेगुनाह बता रहे हैं और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। गांव में भी इस मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं, लेकिन अधिकांश लोग कैमरे के सामने खुलकर बोलने से बच रहे हैं।
पूरे मामले ने अब कानूनी के साथ-साथ राजनीतिक रूप भी ले लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में जांच की दिशा और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यह देखना अहम होगा कि इस मामले में असली सच्चाई कब और कैसे सामने आती है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!