*प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल*
प्रयागराज
*प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सड़क हादसे में मौत, दो घायल*

प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गढ़वा किला के पास उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, लालापुर स्थित शिवकुमारी इंटर कॉलेज के 15-16 वर्षीय छात्र — शिव कुमार, अंकित कुमार और सुबेंद्र कुमार — हाईस्कूल की पहली पाली का सामाजिक विज्ञान का पेपर देने डॉ. कैलाश नाथ इंटर कॉलेज, शंकरगढ़ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर बेहद तेज थी, जिससे तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो छात्रों का इलाज जारी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कोई लापरवाही नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामने से आ रही बाइक की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। एक होनहार छात्र की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ईश्वर दिवंगत छात्र की आत्मा को शांति प्रदान करे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।