*कौशांबी के लाल अभिनव सिंह बने IAS, जिले का बढ़ाया मान*
कौशाम्बी
*कौशांबी के लाल अभिनव सिंह बने IAS, जिले का बढ़ाया मान*

कौशांबी:जनपद कौशांबी के अकील थाना क्षेत्र के हवेली सराय गांव निवासी अभिनव सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। अभिनव सिंह, श्री देवेंद्र सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अभिनव सिंह की सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और मजबूत इरादों के साथ हर सपना साकार किया जा सकता है।
अभिनव सिंह की इस उपलब्धि पर परिवार, गांव और जिले के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से जिले के युवाओं को भी बड़ी प्रेरणा मिलेगी।