https://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी*

कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव बीपीएस पब्लिक स्कूल गढ़ी से करीब 100 मीटर दूर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
बताया जा रहा है कि मृत महिला ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी और उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हालांकि देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!