*कौशांबी आईटीबीपी जवान रामकिशन भारती ने मुख्यमंत्री और डीएम से निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार*
कौशाम्बी
*कौशांबी आईटीबीपी जवान रामकिशन भारती ने मुख्यमंत्री और डीएम से निष्पक्ष जांच की लगाई गुहार*
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और देश सेवा में तैनात आईटीबीपी जवान रामकिशन भारती ने अपने निर्माणाधीन मकान को गिराए जाने के मामले में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जवान का कहना है कि जिस सरकारी खलिहान की भूमि पर उनका निर्माणाधीन मकान गिराया गया, उसी भूमि पर आज भी 25–30 अन्य मकान बने हुए हैं। उनका सवाल है कि यदि उनका निर्माण अवैध था तो उसी स्थान पर बने अन्य निर्माणों पर अब तक समान कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
इस मामले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा पहले ही संज्ञान लेते हुए जांच के लिए टीमों का गठन कर चुके हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
जवान ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में सरकारी भूमि पर अन्य अवैध निर्माण पाए जाते हैं तो बिना किसी भेदभाव के सभी पर समान कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात सामने आता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए।
देश की सेवा में तैनात एक जवान की यह मांग है कि कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो और जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाए।
यह मामला जांचाधीन है। पोस्ट में व्यक्त आरोप संबंधित पक्ष के हैं। प्रशासन द्वारा जांच के लिए टीम गठित की जा चुकी है और अंतिम स्थिति जांच रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट होगी। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।


