*प्रयागराज में सपा नेता गुलशन यादव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का बंगला सील*
प्रयागराज
*प्रयागराज में सपा नेता गुलशन यादव पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का बंगला सील*

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के नेता गुलशन यादव पर प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुलशन यादव की करोड़ों रुपये मूल्य की आलीशान संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुलशन यादव पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उन पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम बुधवार सुबह भारी फोर्स के साथ गुलशन यादव के बंगले पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संपत्ति को सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सूत्रों के अनुसार, गुलशन यादव पर कई आपराधिक मामलों में एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें गंभीर अपराध भी शामिल हैं। पुलिस अब उनकी अन्य संपत्तियों की भी जांच में जुटी है और उनके अवैध स्रोतों की जानकारी खंगाल रही है।
प्रयागराज पुलिस की यह कार्रवाई राज्य सरकार के उस अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके तहत अपराधियों और माफिया नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही
अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में गुलशन यादव और उनके नेटवर्क पर और कौन-सी बड़ी कार्रवाई होती है।