E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी: मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*

कौशाम्बी। मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कार्यालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही उप संचालक/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय में चकबन्दी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
नजारत अनुभाग में सर्विस बुक का निरीक्षण करते हुए उन्होंने नामिनी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने तथा सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने को कहा। अंग्रेजी अभिलेखपाल कक्ष में प्राप्त पत्रों को बिना विलंब संबंधित विभागों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा भूलेख, वरिष्ठ लेखा लिपिक एवं संग्रह अनुभाग के निरीक्षण के दौरान पेंशन प्रकरण, विभागीय कार्रवाई और आरसी वसूली की प्रगति की जानकारी ली गई। मण्डलायुक्त ने सभी सूचनाओं को मानव सम्पदा पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट रखने पर विशेष जोर दिया।
रिकॉर्ड रूम में नकल आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण, आईजीआरएस कक्ष में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने तथा दैवीय आपदा कक्ष में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!