E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास कार्यों की समीक्षा की, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश*

रमाशंकर पत्रकार

*कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास कार्यों की समीक्षा की, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश*

कौशाम्बी। जिलाधिकारी ने उदयन सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम्य विकास विभाग के विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मानव दिवस सृजन, स्वयं सहायता समूहों के गठन, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि (CIF) तथा कैश क्रेडिट लिंकेज में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए और लाभार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्नपूर्णा भवनों के कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया, ताकि इन्हें शीघ्र पूर्ण कर संचालित किया जा सके।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे पड़े आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!