*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी सफलता: 83 चोरी व गुम मोबाइल बरामद, 20 लाख के फोन मालिकों को लौटाए*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पुलिस की बड़ी सफलता: 83 चोरी व गुम मोबाइल बरामद, 20 लाख के फोन मालिकों को लौटाए*

कौशाम्बी। जनपद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी व गुम हुए 83 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।
इन मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल, सर्विलांस टीम और तकनीकी विश्लेषण की सहायता से देश के विभिन्न राज्यों से ट्रैक कर बरामद किया गया।
मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पूरे प्रकरण का खुलासा किया। इस अवसर पर मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
थानों का प्रदर्शन
मोबाइल बरामदगी में विभिन्न थानों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा—
थाना करारी: 19 मोबाइल बरामद कर प्रथम स्थान
थाना कोखराज: 14 मोबाइल बरामद कर द्वितीय स्थान
थाना सराय अकिल: 13 मोबाइल बरामद कर तृतीय स्थान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को ₹5000-₹5000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आमजन की गुमशुदा मोबाइल संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।