E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी,9 किलो 360 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिपरी पुलिस की कार्रवाई*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी,9 किलो 360 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिपरी पुलिस की कार्रवाई*

Oplus_131072

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 11/12 फरवरी 2026 की रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिपरी थाना पुलिस ने दुल्हापुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार उर्फ राजू केसरवानी पुत्र रामप्रताप निवासी भगवानपुर थाना सराय अकिल, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 09 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पिपरी पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!