*औराई में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद ने भरी हुंकार, कहा – अब होगा सम्मान, न्याय और व्यवस्था परिवर्तन*
मुजफ्फरपुर
*औराई में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद ने भरी हुंकार, कहा – अब होगा सम्मान, न्याय और व्यवस्था परिवर्तन*
मुजफ्फरपुर (

औराई), 4 नवम्बर 2025:
औराई विधानसभा क्षेत्र-89 के प्रत्याशी भाई अफ़ताब आलम के समर्थन में आज मुजफ्फरपुर के पहसौल बाज़ार में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा को संबोधित किया भीम आर्मी चीफ एवं आज़ाद समाज पार्टी (कां.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नगीना लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आज़ाद ने।
जनसभा में उमड़ी अपार भीड़ ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि औराई की जनता अब सम्मान, न्याय और व्यवस्था परिवर्तन के लिए एकजुट हो चुकी है।
अपने संबोधन में चन्द्रशेखर आज़ाद ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर परिवर्तन की दिशा में निर्णायक कदम उठाए।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 6 नवंबर को मतदान के दिन अफ़ताब आलम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसभा में शामिल हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय जनता ने परिवर्तन के इस अभियान को समर्थन देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज़ाद समाज पार्टी (कां.) के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।