E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सिक्स-लेन फाफामऊ ब्रिज का किया निरीक्षण*

प्रयागराज

*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सिक्स-लेन फाफामऊ ब्रिज का किया निरीक्षण*

Oplus_131072

निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश

प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-96 पर फाफामऊ में निर्माणाधीन सिक्स-लेन ब्रिज के एक्स्ट्राडोज्ड हिस्से का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की वर्तमान स्थिति, प्रगति और आगामी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि ब्रिज निर्माण का लगभग 82% कार्य पूरा हो चुका है। एक्स्ट्राडोज्ड सेगमेंट के चार हैंगिंग पिलरों में से दो पिलर पूर्ण हो चुके हैं, एक में 70% कार्य प्रगति पर है, जबकि चौथे पिलर में 37% कार्य पूरा हो चुका है। कार्य तेज गति से जारी है।

ब्रिज के एप्रोच रोड (EP-4) के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसे 15 नवंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके पश्चात 20 नवंबर 2025 से EP-4 पर सेगमेंट लिफ्टिंग प्रारंभ की जाएगी और शेष सेगमेंट एवं फिनिशिंग कार्य जून 2026 तक पूर्ण किए जाने प्रस्तावित हैं।

फाफामऊ साइड पर मेजर ब्रिज के वियरिंग कोट का काम दिसंबर 2025 से शुरू होगा और एक्सपेंशन जॉइंट्स का कार्य समानांतर रूप से चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने परियोजना के सभी हिस्सों में शेष कार्य समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, परवेज़ सुल्तान (GM), एसपी सिंगला, वरुण वार्ष्णेय (AEE, MoRTH) सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!