*कौशाम्बी में लूटकांड का खुलासा, 5 वांछित गिरफ्तार; 4 बाल अपचारी भी अभिरक्षा में*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में लूटकांड का खुलासा, 5 वांछित गिरफ्तार; 4 बाल अपचारी भी अभिरक्षा में*
सराय अकिल पुलिस की कार्रवाई, 4 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल और नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चार बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई 2026 को खानपुर खास निवासी मोबीन खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि रास्ते में रोककर मारपीट की गई और मोबाइल व रुपये छीनने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, उनमें सद्दाम उर्फ मो. आफताब, मुस्तफा उर्फ साहिल, मो. आसिफ, रिजवान और शेर अली उर्फ शेरू शामिल हैं।
पुलिस का दावा है कि आरोपितों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुराने विवाद से जुड़ी इस वारदात के पीछे क्या पूरा घटनाक्रम था, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


