*कौशाम्बी: सरसों चोरी के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी: सरसों चोरी के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार*

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर क्षेत्र में सरसों चोरी के शक में एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय राममूरत का शव 12 मार्च को खुदायगंज क्षेत्र में मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की।
जांच के दौरान पता चला कि सरसों चोरी के शक में आरोपियों ने राममूरत को पकड़ लिया और बेरहमी से प्रताड़ित किया। आरोप है कि आरोपियों ने जलते तवे और चूल्हे से झुलसाकर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी रामदास, राम किशोर और मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की गई, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
