*कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
कौशांबी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई तथा जनशिकायतों के समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा अभिलेखों के नियमित अद्यतन पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें तथा जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

