*ख़ंडहर से कमांड-पोस्ट तक: बेनीराम कटरा चौकी का नया भवन उद्घाटित — क्या अब थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज अपराध रोक पाएंगे?*
कौशांबी सराय अकिल
*ख़ंडहर से कमांड-पोस्ट तक: बेनीराम कटरा चौकी का नया भवन उद्घाटित — क्या अब थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज अपराध रोक पाएंगे?*
कौशांबी सराय अकिल

थाना के संवेदनशील बेनीराम कटरा चौकी का गुरुवार शाम नये चौकी भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। एसपी राजेश कुमार ने फीता काटा; कार्यक्रम में चायल क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह व चौकी प्रभारी लाल साहब यादव उपस्थित रहे। यह वही जगह है जिसे हाल के महिनों में गोलीबारी और धमकियों जैसी घटनाओं ने झंझोरा था — और यही वह कारण है जिसके चलते पुरानी अस्थायी चौकी को हटाकर मजबूत भवन बनाया गया।
पिछला दौर: क्यों बनना पड़ा था नया चौकी भवन?
बेनीराम कटरा के तिराहे पर बीते सालों में कुछ हाई-प्रोफाइल घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी— दुकानदार पर हुई फायरिंग और खुलेआम धमकियाँ इलाके की आम तस्वीर बन गई थीं। उदाहरण के लिए, तिराहे पर हुई फायरिंग की घटना ने स्थानीय बाजार में दहशत फैला दी। व एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा दुकान संचालक को दी गई जान-माल की धमकी से इलाके की संवेदनशीलता और बढ़ गई थी। इन घटनाओं ने स्पष्ट कर दिया कि अस्थायी चौकी, सीमित संसाधन और कमजोर इन्फ्रास्ट्रक्चर के चलते पुलिस की प्रतिकिया धीमी पड़ सकती है — जिससे अपराधियों को बढ़त मिलती है।
नया चौकी — क्या बदलेगा और क्यों मायने रखता है?
नया भवन केवल ईंट-पत्थर नहीं; इसके पीछे रणनीति है: तेज़ रिस्पॉन्स, विज़िबल पुलिसिंग और इंटेलिजेंस-आधारित निगरानी। अधिकारी चाह रहे हैं कि: रिस्पॉन्स-टाइम घटे — चौकी से निकलने वाली पेट्रोलिंग और पीआरवी तैनाती तेज होगी। विज़िबल पुलिसिंग बढ़े — बाजार, तिराहा व हॉटस्पॉट पर लगातार गश्त से असामाजिक तत्वों पर दबाव बनेगा। लोकल इंटेलिजेंस मज़बूत हो — दुकानदार, ड्राइवर व चौकीदारी नेटवर्क से रीयल-टाइम इनपुट लिया जाएगा। ट्रैफिक-क्राइम समन्वय — फोर-लेन परियोजना के बाद बढ़े ट्रैफिक पर चेकपॉइंट्स से हथियार, नशा-तस्करी रोकी जा सकेगी।
सराय अकिल का नेतृत्व — परीक्षा अभी शेष है
नया भवन थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह और चौकी प्रभारी लाल साहब यादव के लिये मौका और जिम्मेदारी, दोनों है। पुलिस की फुर्ती से हाल में हुई कुछ ताज़ा गिरफ्तारियाँ और रेड यह संकेत देती हैं कि प्रशासन सक्रिय है; पर हकीकत तब ही नापी जाएगी जब: स्थानीय बाजारों में फायरिंग/धमकी जैसी घटनाओं में सुस्पष्ट गिरावट आएगी, नशे/तस्करी की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई दिखेगी, और नागरिकों का विश्वास कि अब वे शाम-रात सुरक्षित हैं, बरकरार रहे। एसपी राजेश कुमार ने उद्घाटन के मौके पर कहा भी कि यह “जनता के भरोसे की नई पहचान” होगी ।