*कौशाम्बी पुलिस एक्शन मोड में: एसपी का थाना चरवा पर औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी पुलिस एक्शन मोड में: एसपी का थाना चरवा पर औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश*
कौशाम्बी। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण प्रजापत ने थाना चरवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, जनरल डायरी (जीडी), हिस्ट्रीशीट और बीट बुक सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी रिकॉर्ड्स को समय पर अपडेट रखा जाए। साथ ही पुलिसकर्मियों को ‘कर्मयोगी पोर्टल’ पर ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने के लिए भी निर्देशित किया गया।
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए एसपी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, हवालात और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए, रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान को तेज किया जाए, तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
संदेश साफ है— कौशाम्बी पुलिस अब एक्शन मोड में है और अपराधियों के लिए किसी भी प्रकार की कोई जगह नहीं है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।