E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*रायबरेली: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, युवक चढ़ा पॉवर ग्रिड के टॉवर पर, दो घंटे बाद उतारा गया*

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र

*रायबरेली: प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, युवक चढ़ा पॉवर ग्रिड के टॉवर पर, दो घंटे बाद उतारा गया*

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र

Oplus_131072

से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर आहत युवक पॉवर ग्रिड टॉवर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर युवक को नीचे उतारा।

मामला ऊंचाहार के बंधवा मजरे अरखा गांव का है। गांव निवासी विशाल पुत्र छत्रपाल पड़ोस गांव की एक युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन अचानक युवती ने शादी से इनकार कर दिया। इससे नाराज़ होकर विशाल गुरुवार शाम करीब 5 बजे अरखा पाइपलाइन के पास 400 मेगावाट क्षमता वाली हाईटेंशन पॉवर ग्रिड लाइन के टॉवर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर हंगामा करने लगा।

जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!