क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*जिलाधिकारी के निरीक्षण में खुली गौशाला की बदहाली, लापरवाही पर फूटा गुस्सा*

कौशाम्बी

*जिलाधिकारी के निरीक्षण में खुली गौशाला की बदहाली, लापरवाही पर फूटा गुस्सा*

कौशाम्बी। जनपद के बरौलहा स्थित गो-आश्रय स्थल का बुधवार को जिलाधिकारी डाॅ. अमित पाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में ग्रीष्म ऋतु के अनुरूप व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सचिव ग्राम पंचायत और पशु चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सचिव ग्राम पंचायत के खिलाफ चेतावनी जारी करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों की संख्या, भूसा और हरे चारे की उपलब्धता तथा दान के माध्यम से प्राप्त चारे की जानकारी ली और कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि गौशाला में केवल एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल एक और सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए ताकि गो-आश्रय स्थल की निगरानी बेहतर ढंग से हो सके।
जिलाधिकारी ने केयरटेकरों के भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की और निर्देश दिया कि कर्मचारियों को समय से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने भ्रमण पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
डाॅ. अमित पाल ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भी निर्देशित किया कि जनपद की सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि गौवंशों के लिए चारा, पानी, छाया तथा चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।
प्रशासन की इस सख्ती से साफ है कि गौवंशों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर अब किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!