E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

Oplus_131072

कौशाम्बी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के कौशाम्बी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर कौशाम्बी में आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य तथा नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज (फौजी) विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय संगठन मंत्री का स्वागत किया और उन्हें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
खिचड़ी भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीतियों और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी से जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और मकर संक्रांति के पारंपरिक खिचड़ी भोज के साथ लोगों ने पर्व की खुशियां साझा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!