क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, गड्ढे में पलटा स्कूली बच्चों से भरा बैटरी रिक्शा*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, गड्ढे में पलटा स्कूली बच्चों से भरा बैटरी रिक्शा*

कौशाम्बी नेवादा। सरायअकील थाना क्षेत्र के फकीराबाद में मिलान पैलेस के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क निर्माण के दौरान बने बड़े गड्ढे में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा बैटरी रिक्शा अचानक पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, हालांकि रिक्शे में सवार कुछ बच्चों को हल्की चोटें आने की जानकारी है।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों की कमी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था सीएसआईएल से गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने और निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्थान: फकीराबाद, नेवादा | कौशाम्बी

पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!