*कौशाम्बी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा घायल*
कौशाम्बी में बुधवार सुबह मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राम आसरे पुत्र धर्मराज की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बचान सरोज पुत्र टिररू सरोज घायल हो गए।
दोनों पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवानी का पुरवा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा बरईन का पुरवा पुल के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राम आसरे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुने—पीड़ित के परिजन की जुबानी।पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

