*शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*
कौशाम्बी
*शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*

कौशाम्बी।जनपद में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महेवाघाट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। इसी दौरान आपसी विवाद और अशांति फैलाने की सूचना मिलने पर थाना महेवाघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत विधिक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।