क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
*कौशाम्बी स्कूल वैन की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल, हालत गंभीर*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी स्कूल वैन की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल, हालत गंभीर*
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास बुधवार सुबह कोचिंग जा रही साइकिल सवार छात्रा को एक स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा सड़क किनारे खंभे से जा टकराई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायल छात्रा की पहचान चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी सुहानी पुत्री रामू पटेल के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
