*कौशाम्बी – कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी – कार की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा*
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भवानी का पूरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामआसरे सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को बरैसा गांव के पुरवा पुल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार रामआसरे और उनके चाचा घायल हो गए।
गंभीर हालत में रामआसरे को जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
सूचना पर पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। परिवार में मातम पसरा है। पुरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें
