*कौशाम्बी में चोरों का तांडव, एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में चोरों का तांडव, एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना*
कौशाम्बी में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में चार घरों में धावा बोलकर गांव में दहशत फैला दी। चोर दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और अलमारी तोड़कर नकदी, लाखों रुपये के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिजन सोकर उठे तो घर के अंदर अलमारी खुली और सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। एक साथ चार घरों में चोरी की वारदात सामने आने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
मामला पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मद गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें

