E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की*

Oplus_131072

कौशाम्बी। जनपद के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए श्रमिक की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिवार ने मौत के कारणों पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, भट्ठा संचालक की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
मृतक के बेटे सुनील कुमार पुत्र सुरजीत निवासी काजीपुर ने संबंधित थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सके। मृतक के भाई ने भी पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!