*कौशाम्बी से बड़ी खबर | चायल की सियासत में हलचल*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी से बड़ी खबर | चायल की सियासत में हलचल*
दिल्ली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चन्द्रशेखर आजाद से चायल विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी ने मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान चायल विधानसभा की राजनीतिक स्थिति, क्षेत्रीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी ने क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही। वहीं, चन्द्रशेखर आजाद ने संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहकर काम करने पर जोर दिया।
इस मुलाकात को चायल विधानसभा की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें