*कौशांबी संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, लकड़ी लदी पिकअप पलटी, एक मजदूर गंभीर घायल*
कौशाम्बी
*कौशांबी संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, लकड़ी लदी पिकअप पलटी, एक मजदूर गंभीर घायल*

कौशांबी जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत काजीपुर के पास जीटी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लकड़ी लदी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पहले एक अन्य वाहन से टकराई, इसके बाद डिवाइडर से भिड़ते हुए पलट गई।
हादसे में पिकअप पर सवार मजदूर रामबरन, निवासी तलारी (थाना चरवा), गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
पिकअप से लकड़ियां सड़क पर बिखर जाने के कारण जीटी रोड पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु कराया।
घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।