*कौशाम्बी में CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल, स्वामियों को किए गए सुपुर्द*
कौशाम्बी
*कौशाम्बी में CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल, स्वामियों को किए गए सुपुर्द*
कौशाम्बी। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की पहचान और आवश्यक सत्यापन के बाद उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।
लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने कौशाम्बी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस की इस पहल से लोगों में खुशी के साथ-साथ पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। CEIR पोर्टल के माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें


