क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*फर्रुखाबाद: टूटा पैर, ठेले पर बैंक पहुंचीं 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पैसे निकालने के लिए करानी पड़ी पहचान*

फर्रुखाबाद

*फर्रुखाबाद: टूटा पैर, ठेले पर बैंक पहुंचीं 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पैसे निकालने के लिए करानी पड़ी पहचान*

फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जहां 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बैंक से पैसे निकालने के लिए ठेले पर लिटाकर शाखा तक ले जाना पड़ा। महिला का पैर टूटा हुआ है, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
बताया गया कि बुजुर्ग महिला ठेले पर लेटी हुई थीं और धूप से बचने के लिए छाता लगाया गया था। उनका बेटा ठेला खींच रहा था, जबकि पोता साथ-साथ चल रहा था। तेज गर्मी के बीच रास्ते में उन्हें बार-बार पानी पिलाया जा रहा था।
महिला के पोते मनु पाल ने बताया कि वह 4 जून को बैंक में पैसे निकालने पहुंचे थे और बैंक कर्मचारियों को दादी की स्थिति से अवगत कराया था। उनका आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और कहा कि खाताधारक को स्वयं बैंक आकर अंगूठा लगाना होगा, तभी भुगतान किया जाएगा।
इसके बाद परिवार के लोग बुजुर्ग महिला को ठेले पर लिटाकर बैंक शाखा लेकर पहुंचे, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान की कार्रवाई की गई।
घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने बैंकिंग व्यवस्था और बुजुर्गों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!