*फतेहपुर: पार्क में चाकूबाजी और मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थाने में मांगी माफी*
फतेहपुर
*फतेहपुर: पार्क में चाकूबाजी और मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थाने में मांगी माफी*
फतेहपुर जिले के हिकमत उल्ला पार्क में महिलाओं और बच्चों के सामने चाकूबाजी व मारपीट कर माहौल बिगाड़ने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक घायल भी हुआ था।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपी थाने में कान पकड़कर अपनी गलती स्वीकार करते नजर आए। उन्होंने पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित हिकमत उल्ला पार्क का है। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।


