*कौशाम्बी: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 17,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल*
कौशाम्बी

*कौशाम्बी: पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 17,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल*
कौशाम्बी जिले में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। तीन दिवसीय परीक्षा में कुल 17,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण लगातार परीक्षा केंद्रों, कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा के दौरान कुल 315 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी, महिला आरक्षी एवं यातायात पुलिस के जवान शामिल हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।
