E-Paperhttps://upsandeshnews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*कौशाम्बी अवैध तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी

*कौशाम्बी अवैध तमंचे के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी*

कौशाम्बी जनपद में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ एक युवक की फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल फोटो में दिख रहे युवक की पहचान अतीक उर्फ कल्लू के रूप में की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के घना का पूरा गांव से जुड़ा है, जहां का निवासी युवक तमंचे के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल फोटो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और युवक की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
पुलिस का यह भी कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!