क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबफतेहपुरबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

*दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर प्रदर्शन में होंगे शामिल*

नई दिल्ली

*दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर प्रदर्शन में होंगे शामिल*

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर आगमन के बाद वह सीधे जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उनके आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखने को मिले।
इस दौरान अभिजीत दिपके के हाथ में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर वाली एक पुस्तक भी नजर आई, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा जारी अनुमति पत्र भी सामने आ चुका है।
बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले इस प्रदर्शन में विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी जाएगी। प्रदर्शन को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
फिलहाल सभी की निगाहें जंतर-मंतर पर होने वाले कार्यक्रम और उसमें उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर टिकी हुई हैं। पूरी खबर के लिए पेज फॉलो करें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
खबर पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!